विदेश

Earthquake in Tokyo: भूकंप के झटकों से दहला टोक्यो, 6.0 मापी गई तीव्रता

पुरे विश्व में कोरोना वायरस महामारी के दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार जापान में आज सुबह आए भूकंप के झटकों से लोगों की मुसीबतें और बढ़ गई हैं. बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके राजधानी टोक्यो से 407 किमी नॉर्थ नॉर्थ-ईस्ट में शनिवार यानि आज सुबह 8:14 बजे महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.0 रही.

Earthquake in Tokyo: भूकंप के झटकों से दहला टोक्यो, 6.0 मापी गई तीव्रता
भूकंप I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

टोक्यो: पुरे विश्व में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) के दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप से हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच ANI न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार जापान (Japan) में आज सुबह आए भूकंप (Earthquake) के झटकों से लोगों की मुसीबतें और बढ़ गई हैं. बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके राजधानी टोक्यो (Tokyo) से 407 किमी नॉर्थ नॉर्थ-ईस्ट (NNE) में शनिवार यानि आज सुबह 8:14 बजे महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.0 रही.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के अनुसार जापान में आए इन तेज झटकों से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर अबतक सामने नहीं आई है. इससे पहले भी पिछले दिनों आए भूकंप से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन अक्सर तेज तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से काफी नुकसान का डर रहता है.

यह भी पढ़ें- Earthquake in Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में फिर महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, रिक्‍टर स्‍केल 3.2 मापी गई तीव्रता

इससे पहले हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक महाराष्ट्र (Maharashtra) स्थित नासिक (Nashik) जिले में शुक्रवार की सुबह 7.06 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप के झटको के बाद इलाके में कई लोग डर गए और सुरक्षा के लिहाज से अपने घरों से बाहर आ गए. इस बीच अच्छी खबर यह रही कि इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई.

वहीं बीते सोमवार की सुबह उत्तर मुंबई (North of Mumbai) से 108 किमी दूर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप सुबह 8 बजे आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसकी तीव्रता 3.5 रिक्‍टर स्‍केल पर रही.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2020 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).