Ind vs Eng 1st Test 2021: कुलदीप यादव को नहीं मिली प्लेइंग इलेवन में जगह, ट्विटर पर ऐसी आ रही हैं प्रतिक्रियाएं
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में एक बार फिर कानपुर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए गई भारतीय टीम में उन्हें चुना तो गया, लेकिन उन्हें मैदान में उतरने का मौका एक बार भी नहीं मिला.