इन वजहों से Kuldeep Yadav को टीम इंडिया में नहीं मिल रहा है लगातार मौका, कप्तान कोहली ने किया खुलासा
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच जारी चौथे टेस्ट मैच में एक बार फिर कुलदीप यादव को प्लेइंग एलेवेन में जगह नहीं मिली है. इससे पहले उन्हें इस सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में शामिल किया गया था. यादव को दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में कोई सफलता हाथ नहीं लगी, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में उम्दा गेंदबाजी करते हुए अपने 6.2 ओवरों के स्पेल में दो विकेट चटकाए थे.