भारतीय कप्तान विराट कोहली से बाबर आजम की तुलना करना मेरी जल्दबाजी थी, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने मानी अपनी भूल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर (Mickey Arthur) ने कहा है कि उन्होंने दो साल पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) से पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) की तुलना कर जल्दबाजी की थी लेकिन उनका मानना है कि बाबर बहुत जल्द सभी प्रारूप में दुनिया के पांच सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक होंगे.