ICC World Cup 2019: शेन वॉर्न ने भी माना वर्ल्ड कप 2019 का प्रमुख दावेदार है भारत
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का मानना है कि इंग्लैंड और मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारत भी इस साल होने वाले विश्व कप के दावेदारों में से एक है.
ICC World Cup 2019: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Shane Warne) का मानना है कि इंग्लैंड और मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ भारत भी इस साल होने वाले विश्व कप के दावेदारों में से एक है. शेन वॉर्न ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "मुझे वास्तव में विश्वास है कि ऑस्ट्रेलिया फिर से इसे जीत सकता है. जैसा कि हम जानते हैं कि हमारे पास परिस्थितियों और मैच विजेता जैसे खिलाड़ी है.
शेन वॉर्न ने कहा मुझे लगता है कि इंग्लैंड और भारत भी इसके दावेदार है. लेकिन अगर चयनकर्ताओं ने अच्छे से अपनी भूमिका निभाई तो 100 प्रतिशत ऑस्ट्रेलिया फिर से जीत सकता है."
भारत ने हाल के दिनों में सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उसने इस साल विदेश में न्यूजीलैंड को 4-1 से हराने से पहले ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

