क्रिकेट

ICC Cricket World Cup 2027 Schedule Launch Live Streaming: ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 का शेड्यूल कब और कहां देखें लाइव? भारत में टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा. इस बार टूर्नामेंट में 14 टीमें, 12 वेन्यू और कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे. नए प्रारूप के तहत पहले सुपर सीरीज, फिर दो ग्रुप और उसके बाद सुपर-7 चरण खेला जाएगा, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होंगे.

ICC Cricket World Cup 2027 Schedule Launch Live Streaming: ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 का शेड्यूल कब और कहां देखें लाइव? भारत में टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

ICC Cricket World Cup 2027 Schedule Launch Live Streaming: क्रिकेट फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) आज यानी 1 अक्टूबर को ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम (Schedule) का ऐलान करेगी. यह खास लॉन्च इवेंट दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन स्थित ज़ाइट्ज़ म्यूज़ियम ऑफ कंटेम्परेरी आर्ट अफ्रीका (Zeitz MOCAA) में आयोजित होगा. इसी कार्यक्रम के साथ विश्व कप के टिकट बैलेट (Ticket Ballot) की प्रक्रिया भी शुरू होगी. भारत में यह कार्यक्रम रात 8:30 बजे (IST) से शुरू होगा.

ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के शेड्यूल की घोषणा:

ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा. इस बार टूर्नामेंट में 14 टीमें, 12 वेन्यू और कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे. नए प्रारूप के तहत पहले सुपर सीरीज, फिर दो ग्रुप और उसके बाद सुपर-7 चरण खेला जाएगा, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होंगे.

अब तक 10 टीमें टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधी एंट्री मिली है. वहीं ICC ODI रैंकिंग के आधार पर भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने भी सीधे विश्व कप में जगह बनाई है. शेष चार टीमें क्वालिफायर के जरिए तय होंगी.

ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 शेड्यूल लॉन्च कब और कहां देखें लाइव?

भारत में क्रिकेट प्रशंसक ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 के शेड्यूल लॉन्च कार्यक्रम का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर देख सकते हैं. वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा दुनियाभर के दर्शक ICC के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी इस कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे.

ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 शेड्यूल लॉन्च लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत: Star Sports Network, JioHotstar

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और सब-सहारा अफ्रीका: SuperSport

दुनियाभर में: ICC YouTube Channel

यूनाइटेड किंगडम: Sky Sports

पाकिस्तान: Myco, PTV, Geo Super, Tamasha

अमेरिका और कनाडा: Willow TV

कैरेबियन: ESPN Caribbean

यूएई और सऊदी अरब: Starzplay

श्रीलंका: Dialog

टिकट खरीदने के इच्छुक प्रशंसकों के लिए टिकट बैलेट की प्रक्रिया भी आज से शुरू हो जाएगी, जो 21 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2026 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).