क्रिकेट

India vs New Zealand 5th ODI 2019: पांचवे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 35 रनों से चटाई धुल, 4-1 से सीरीज पर जमाया कब्जा

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 30 रन से हराते हुए सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है.

India vs New Zealand 5th ODI 2019: पांचवे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 35 रनों से चटाई धुल, 4-1 से सीरीज पर जमाया कब्जा
भारतीय टीम (Photo Credit: Twitter)

India vs New Zealand 5th ODI 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 35 रन से हराते हुए सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है. जी हां भारतीय टीम द्वारा दिए गए 253 रन के लक्ष्य के सामने मेजबान टीम 217 रन पर ऑल आउट हो गई. मेजबान टीम के तरफ से सर्वाधिक रन कप्तान केन विलियम्सन (39) ने बनाए. विलियम्सन के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने (37) रन, कोलिन मुनरो ने (24), जेम्स नीशाम ने (44), हेनरी निकोलस ने (8), रॉस टेलर ने (1), कोलिन डी ग्रांडहोम ने (11), मिशेल सैंटनर ने (22), टॉड एसले ने नाबाद (10) और ट्रेंट बोल्ट ने (1) रन बनाए.

भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने इस मैच में सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए. युजवेंद्र चहल के अलावा मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने दो- दो विकेट अपने नाम किए वहीं केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिए.

यह भी पढ़ें - विराट कोहली वनडे में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: माइकल क्लार्क

इससे पहले भारतीय टीम ने अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) के शानदार 90 रनों की पारी के बदौलत मेजबान टीम के सामने 253 रनों का लक्ष्य रखा. बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. भारतीय टीम ने 15 ओवर तक 39 रन के स्कोर पर अपने शीर्ष चार विकेट खो दिए थे. इसके बाद मैदान पर अंबाती रायडू और विजय शंकर (45) ने टिककर खेलते हुए भारतीय पारी को आगे बढ़ाया. भारत के लिए रोहित शर्मा ने (2), शिखर धवन ने (6), शुभमन गिल ने (7), अंबाती रायडू ने (90), महेंद्र सिंह धोनी ने (1), विजय शंकर ने (45), केदार जाधव ने (34), हार्दिक पंड्या ने (45), भुनेश्वर कुमार ने (6), मोहम्मद शमी ने (1), और युजवेंद्र चहल ने नाबाद (0) रन का योगदान दिया.

मेजबान टीम के तरफ से मैट हेनरी सबसे सफल गेंदबाज रहे. हेनरी ने अपने दस ओवर की गेंदबाजी में 35 रन खर्च कर चार महत्वपूर्ण विकेट लिए. मैट हेनरी के अलावा ट्रेंट बोल्ट ने अपने 9.5 ओवर की गेंदबाजी में 39 रन खर्च करते हुए तीन विकेट दर्ज किए. जेम्स नीशाम ने पांच ओवर की गेंदबाजी में 33 रन खर्च कर एक विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें- शिखर धवन ने रचा इतिहास, विराट कोहली, ब्रायन लारा और हाशिम अमला जैसे दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

बता दें कि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की भारतीय टीम में वापसी हुई थी. वह पिछले दो मैचों में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेले थे. भारतीय टीम ने दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को पांचवे वनडे मैच नहीं खिलाया. इसके अलावा भारत ने दो और बदलाव किए हैं. कुलदीप यादव और खलील अहमद के स्थान पर विजय शंकर तथा मोहम्मद शमी को प्लेइंग एलेवेन में शामिल किया गया था. वहीं मेजबान टीम ने अपनी पिछले मैच की विजयी टीम में सिर्फ एक बदलाव किया था. मार्टिन गुप्टिल के स्थान पर कोलिन मनुरो को टीम में शामिल किया था. गुप्टिल चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2019 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).