Live Cricket Streaming and Score India vs New Zealand 1st T20 Match: भारत बनाम न्यूजीलैंड 2019 के पहले T20 मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के बाद आज से तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन (Wellington) के वेस्टपैक स्टेडियम (Westpac Stadium) में खेला जाएगा.
India vs New Zealand 1st T20 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के बाद आज से तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच वेलिंगटन (Wellington) के वेस्टपैक स्टेडियम (Westpac Stadium) में खेला जाएगा. बता दें कि ये वही मैदान है जहां पर वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया था. वनडे सीरीज के बाद निश्चित तौर पर भारतीय टीम के हौसले बुलंद होंगे. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में टीम T20 सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज को जीतकर वनडे सीरीज में मिली हार का बदला चुकता करने की कोशिश करेगी.
भारतीय टीम की अगर बात करें तो T20 सीरीज के लिए विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या और तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल टीम के साथ जुड़ चुके हैं. ये सभी खिलाड़ी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे. वहीं अगर गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल टीम के प्रमुख गेंदबाज होंगे. भारतीय टीम अगर ये सीरीज जीत लेती है तो लगातार 11 T20 सीरीज नहीं हारने के पाकिस्तान के रिकॉर्ड को बराबर कर लेगी.
यह भी पढ़ें- शिखर धवन ने रचा इतिहास, विराट कोहली, ब्रायन लारा और हाशिम अमला जैसे दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल
मैच का सीधा प्रसारण बुधवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से अंग्रेजी में स्टार स्पोर्ट्स 1 और हिंदी में स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. मोबाइल एप पर आप हॉटस्टार एप पर जाकर भी मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट पर भी मैचों का सीधा प्रसारण होगा. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).
संभावित टीमें इस प्रकार है:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एम एस धोनी, कृणाल पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज.
बता दें कि यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 12.30 बजे शूरू होगा. इस मैच को आप Hotstar पर लाइव देख सकते हैं.
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रैसवेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लोकी फर्ग्युसन, स्कॉट के, कोलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सेफर्ट, ईश सोढी, टिम साउदी, रोस टेलर, ब्लेयर टिकनर, जेम्स नीशाम.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

