India vs New Zealand 1st T20 2019: भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार तीन विकेटकीपर बल्लेबाज उतरे मैदान पर
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला आज वेलिंगटन (Wellington) के वेस्टपैक स्टेडियम (Westpac Stadium) में खेला रहा है.
India vs New Zealand 1st T20 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला आज वेलिंगटन (Wellington) के वेस्टपैक स्टेडियम (Westpac Stadium) में खेला रहा है. बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम के तरफ से आज मैदान पर तीन विकेटकीपर बल्लेबाज उतरे है जो की भारतीय T20 क्रिकेट में एक इतिहास है.
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले T20 मैच में सलामी बल्लेबाज की भूमिका में कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी को रखा गया है. वहीं मध्यक्रम की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant), दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) और एम एस धोनी (MS Dhoni), के कंधों पर होगी. टीम इंडिया ने इस मैच में तीन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पांड्या और विजय शंकर को उतारा है. तेज गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद के हाथों में है वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल के कंधों पर है.
बता दें कि मेजबान टीम वनडे सीरीज में 1-4 से हारने के बाद प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से खेलेगी. उसने 2008-09 में यहां खेली गई T20 सीरीज में भारत को 2-0 से हराया था. इसके बाद 2012 में दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीती और भारत में 2017-18 में 1-2 से हार गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

