India vs New Zealand 1st T20 2019: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 220 रनों का बड़ा लक्ष्य
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन (Wellington) के वेस्टपैक स्टेडियम (Westpac Stadium) में खेले गए पहले T20 मैच में में मेजबान टीम ने भारत के सामने निर्धारित ओवर में 220 रनों का लक्ष्य रखा है.
India vs New Zealand 1st T20 2019: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन (Wellington) के वेस्टपैक स्टेडियम (Westpac Stadium) में खेले गए पहले T20 मैच में मेजबान टीम ने भारत के सामने निर्धारित ओवर में 220 रनों का लक्ष्य रखा है. मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने मात्र 43 गेदों की अपनी पारी में सात चौके और छ छक्के की मदद से शानदार 84 रनों की पारी खेली. टिम सेफर्ट के अलावा कोलिन मुनरो ने (34), कप्तान केन विलियमसन ने (34), डेरिल मिशेल ने (8), रोस टेलर ने (23), कोलिन डि ग्रैंडहोम ने (3), मिशेल सैंटनर ने नाबाद (7), और स्कॉट कुगेलजिन ने नाबाद (20) रनों की पारी खेली.
भारतीय टीम के लिए हार्दिक पंड्या सबसे सफल गेंदबाज रहे. पंड्या ने 51 रन खर्च कर दो विकेट अपने नाम किए. हार्दिक पंड्या के अलावा, खलील अहमद, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक सफलता हासिल की. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 4-1 से सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम की नजरें अब T20 सीरीज जीतने पर लगी हैं.
टीमें इस प्रकार है:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या.
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), कोलिन डि ग्रैंडहोम, लोकी फर्ग्युसन, कोलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउदी, रोस टेलर, जेम्स नीशाम.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2019 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

