लोकसभा चुनाव 2019: पांचवे चरण में 62 फीसदी से ज्यादा मतदान, पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 74 प्रतिशत हुई वोटिंग
देश में पांचवें चरण के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. बता दें कि आज पांचवें चरण के अंतर्गत सात राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग की गई. इस दौरान उत्तर प्रदेश में 14, राजस्थान में 12, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 7-7, बिहार में 5, झारखंड में 4 और जम्मू कश्मीर की 2 सीटों पर मतदान किया गया.