क्रिकेट

IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में आज चेन्नई (Chennai) के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में मेहमान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 9 गेंद शेष रहते ही मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 6 विकेट से मात देते हुए आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को हराकर फाइनल में किया प्रवेश
मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में आज चेन्नई (Chennai) के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में मेहमान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 9 गेंद शेष रहते ही मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 6 विकेट से मात देते हुए आईपीएल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

मेहमान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आज मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 54 गेदों में दस चौके की मदद से 71 रनों की नाबाद शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. सूर्यकुमार के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 04, क्विंटन डी कॉक ने 08, ईशान किशन ने 28, क्रुणाल पांड्या ने 0 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 13 रनों की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: मुंबई के सामने चेन्नई के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, धोनी सेना ने दिया 132 रन का लक्ष्य

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए इमरान ताहिर ने सर्वाधिक दो विकेट लिए. ताहिर के अलावा हरभजन सिंह और दीपक चाहर ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2019 11:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).