Ramzan Chand 2019: राजधानी दिल्ली में चांद आया नजर, मंगलवार को होगा पहला रोजा
देश की राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) में रमजान (Ramadan) का चांद नजर आ गया है. इस खबर की पुष्टि खुद राज्य की हिलाल कमिटी ने की है. अब राजधानी में इस साल का पहला रोजा 7 मई यानि मंगलवार से रखा जाएगा, वहीं 6 मई यानि आज रात में तरावीह की नामाज का आगाज होगा.
Ramzan Moon Sighting 2019: देश की राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) में रमजान (Ramadan) का चांद नजर आ गया है. इस खबर की पुष्टि खुद राज्य की हिलाल कमिटी ने की है. अब राजधानी में इस साल का पहला रोजा 7 मई यानि मंगलवार को रखा जाएगा, वहीं 6 मई यानि आज रात में तरावीह की नामाज का आगाज होगा. बता दें कि भारत में सबसे पहले रमजान का चांद केरल में दिखाई दिया था.
इस्लाम धर्म में रमजान का महीना सबसे पवित्र महिना माना जाता है. रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हुए अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान का यह पवित्र महीना अगले 30 दिनों के बाद नए चांद के साथ खत्म होता है. इस दौरान एक महीने तक रोजे में मुस्लिम समुदाय के लोग कई तरह की बुरी आदतों से भी दुर रहते हैं.
यह भी पढ़ें- Ramzan Chand 2019: दक्षिण के राज्य केरल में हुआ चांद का दीदार, सोमवार को होगा पहला रोजा
बता दें कि इस्लाम धर्म में बताए गए नियमों के अनुसार पांच बातें करने पर रोजा टूट जाता है. जो इस प्रकार हैं- 1- झूठ बोलना 2- बदनामी करना 3- पीठ पीछे किसी की बुराई करना 4-झूठी कसम खाना 5- लालच करना.
इस्लाम में रोजा को फर्ध (अल्लाह के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करना) माना गया है. इस दौरान कुछ लोगों जैसे बीमार होना, यात्रा करने,गर्भावस्था में होने, मासिक धर्म से पीड़ित होने एवं बुजुर्ग होने पर इन्हें रोजा न रखने की छूट होती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

