क्रिकेट

IPL 2019: मुंबई के सामने चेन्नई के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, धोनी सेना ने दिया 132 रन का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई (Chennai) के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 132 रन का लक्ष्य रखा है.

IPL 2019: मुंबई के सामने चेन्नई के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, धोनी सेना ने दिया 132 रन का लक्ष्य
चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 12वें सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई (Chennai) के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में मेजबान टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सामने निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 132 रन का लक्ष्य रखा है.

मेजबान टीम के लिए आज मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने सर्वाधिक नाबाद 42 रनों की पारी खेली. अंबाती रायडू के अलावा चेन्नई के लिए आज फाफ डु प्लेसिस ने 06, शेन वॉटसन ने 10, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 37, सुरेश रैना ने 05, मुरली विजय ने 26 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- MI vs CSK, IPL 2019 Live Cricket Streaming and Score: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के पहले क्वालीफायर मैच को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं लाइव

मेहमान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आज युवा गेंदबाज राहुल चाहर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 14 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो विकेट लिए. राहुल चाहर के अलावा जयंत यादव और क्रुणाल पांड्या ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2019 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).