लोकसभा चुनाव 2019: पांचवे चरण में 62 फीसदी से ज्यादा मतदान, पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 74 प्रतिशत हुई वोटिंग
देश में पांचवें चरण के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. बता दें कि आज पांचवें चरण के अंतर्गत सात राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग की गई. इस दौरान उत्तर प्रदेश में 14, राजस्थान में 12, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 7-7, बिहार में 5, झारखंड में 4 और जम्मू कश्मीर की 2 सीटों पर मतदान किया गया.
लोकसभा चुनाव 2019: देश में पांचवें चरण के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. बता दें कि आज पांचवें चरण के अंतर्गत सात राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग की गई. इस दौरान उत्तर प्रदेश में 14, राजस्थान में 12, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 7-7, बिहार में 5, झारखंड में 4 और जम्मू कश्मीर की 2 सीटों पर मतदान किया गया.
इस दौरान शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 73.97 फीसदी मतदान हुआ. चुनाव आयोग की बेवसाइट के मुताबिक, शाम 6 बजे तक बिहार में 57.86 फीसदी, मध्य प्रदेश में 62.60 फीसदी, राजस्थान में 63.75 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 53.33 फीसदी, झारखंड में 63.72 फीसदी और जम्मू एवं कश्मीर में 17.07 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.
Total voter turnout in #Phase5 of #LokSabhaElection2019: 62.56% pic.twitter.com/EBqknfsgCN
— ANI (@ANI) May 6, 2019
यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच 74 प्रतिशत मतदान
Poll percentage in #Phase5 of #LokSabhaElection2019; Jharkhand: 63.72% till 5 pm, West Bengal: 73.97% till 5 pm, Madhya Pradesh: 62.60% till 5 pm, Uttar Pradesh: 57.33% till 6 pm, Bihar: 57.86 % till 6 pm, Rajasthan: 63.75% till 6 pm, Anantnag: 8.76%, Ladakh: 63.76% https://t.co/LUMjBeVQjK
— ANI (@ANI) May 6, 2019
बता दें कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी. राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश की 14 सीटों में से 12, मध्य प्रदेश में सभी सात, बिहार में पांच में से तीन, झारखंड में सभी चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो में से एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

