लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 'गोली मारना बंद करो, देश तोड़ना बंद करो' के लगे नारे
इस महीनें की पहली तारीख को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में आम बजट पेश किया गया. बजट पेश होने के बाद से ही विपक्ष इसपर अपना हमलावर रुख अपना हुआ है. इसी कड़ी में मंगलवार यानि आज कुछ विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया और इस दौरान नारे लगाए, 'गोली मारना बंद करो, देश को तोड़ना बंद करो.'