IND vs PAK U19 World Cup 2020: भारतीय गेदबाजों की शानदार गेंदबाजी, पाकिस्तान 172 रन पर ऑल आउट
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम सेनवेस पार्क स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 172 रन पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए कप्तान रोहेल नजीर ने 102 गेंद में छह चौके की मदद से 62 रन की सर्वाधिक अर्द्धशतकीय पारी खेली.
India vs Pakistan U19 World Cup 2020: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम सेनवेस पार्क (Senwes Park) स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 172 रन पर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए कप्तान रोहेल नजीर (Rohail Nazir) ने 102 गेंद में छह चौके की मदद से 62 रन की सर्वाधिक अर्द्धशतकीय पारी खेली. नजीर के अलावा टीम के लिए सलामी बल्लेबाज हैदर अली (Haider Ali) ने भी 77 गेंद में नौ चौके की मदद से 56 रन की उम्दा अर्द्धशतकीय पारी खेली.
पाकिस्तान के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा मुहम्मद हुराइरा ने छह गेंद में एक चौका की मदद से चार, फहद मुनीर ने 16 गेंद में शून्य, कासीम अकरम ने 16 गेंद में एक चौका की मदद से नौ, मोहम्मद हैरिस ने 15 गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 21, इरफान खान ने नौ गेंद में तीन, अब्बास अफरीदी ने तीन गेंद में दो, ताहिर हुसैन ने 10 गेंद में दो, आमिर अली ने छह गेंद में एक और मोहम्मद आमिर खान बिना कोई गेंद खेले नाबाद रहे.
भारत के लिए युवा तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. मिश्रा के अलावा स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई, और कार्तिक त्यागी ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. इन गेदबाजों के अलावा अथर्व अंकोलेकर और यशस्वी जायसवाल ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2020 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

