क्रिकेट

IND vs NZ 5th T20 Match 2020: भारत की न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक जीत, 5-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज माउंट मॉनगनुई के बे ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पांचवें T20 मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम न्यूजीलैंड को साट रन से मात देते हुए पांच मैचों की इस T20 को 5-0 से अपने नाम कर लिया है.

IND vs NZ 5th T20 Match 2020: भारत की न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक जीत, 5-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

India vs New Zealand 5th T20 Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज माउंट मॉनगनुई (Mount Maunganui) के बे ओवल क्रिकेट ग्राउंड (Bay Oval Cricket Ground) में खेले गए पांचवें T20 मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम न्यूजीलैंड को सात रन से मात देते हुए पांच मैचों की इस T20 को 5-0 से अपने नाम कर लिया है. भारत द्वारा दिए गए 164 रन के लक्ष्य के सामने मेजबान टीम न्यूजीलैंड निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने 47 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 53 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली.

रॉस टेलर के अलावा मेजबान टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेइफर्ट ने 30 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 50, मार्टिन गुप्टिल ने छह गेंद में दो, कोलिन मुनरो ने छह गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 15, टॉम ब्रूस ने तीन गेंद में शून्य, डार्ली मिशेल ने चार गेंद में दो, मिशेल सैंटनर ने सात गेंद में छह, स्कॉट कुगलेजिन ने एक गेंद में शून्य, कप्तान टिम साउदी ने पांच गेंद में एक चौका की मदद से छह, ईश सोढ़ी ने 10 गेंद में दो छक्के की मदद से नाबाद 16 और हामिश बेनेटे ने दो गेंद में नाबाद एक रन बनाए.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 4th T20 Match 2020: शोएब अख्तर ने कहा- लगता है कि न्यूजीलैंड ने हारने में विशेषज्ञता हासिल कर ली है

भारत के लिए आज तेज गेदबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया. टीम के लिए जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 12 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. बुमराह के अलावा टीम के लिए शार्दूल ठाकुर और नवदीप सैनी ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की. इन गेदबाजों के अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने एक सफलता प्राप्त की.

बता दें कि माउंट मॉनगनुई में आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम न्यूजीलैंड के सामने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे. टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा (रिटायर्ड हर्ट) ने 41 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से सर्वाधिक 60 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. बता दें कि रोहित शर्मा के T20 क्रिकेट करियर का यह 21वां अर्द्धशतक रहा.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20 Match 2020: यहां पढ़ें माउंट मॉनगनुई में कैसा रहा हैं भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन

रोहित शर्मा के अलावा टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 33 गेंद में चार चौके और दो छके की मदद से 45, संजू सैमसन ने पांच गेंद में दो, मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 31 गेंद में एक चौका एवं दो छक्के की मदद से नाबाद 33,ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने छह गेंद में एक चौका की मदद से पांच और मनीष पांडे ने चार गेंद में एक छक्का और एक चौका की मदद से नाबाद 11 रन बनाए.

मेजबान टीम न्यूजीलैंड के लिए आज तेज गेंदबाज स्कॉट कुगलेजिन सबसे सफल रहे. स्कॉट कुगलेजिन ने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 25 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. कुगलेजिन के अलावा टीम एक लिए हामिश बेनेटे ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 21 रन खर्च करते हुए एक सफलता प्राप्त की.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2020 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).