दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा- मेट्रो चलाने के लिए तैयार है दिल्ली सरकार
राजधानी दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि, 'लॉकडाउन के दौरान मेट्रो के जितने भी हमारे ट्रैक और रूट हैं उन पर हमने एक-एक ट्रेन को चलाकर देखा है, ताकि सिस्टम चलता रहे. जो ट्रेन नहीं चली हैं उनकी पूरी जांच की जाएगी और सर्टिफिकेट दिया जाएगा. दिल्ली मेट्रो को चलाने का फैसला केंद्र सरकार का होगा.'