क्रिकेट

सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया 4 साल की हुई, रैना ने कहा- ये चार वर्ष हमारे लिए अनमोल रहे

भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने शुक्रवार यानि आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर को अपलोड करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा मेरी छोटी राजकुमारी आज चार साल की हो गई.

सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया 4 साल की हुई, रैना ने कहा- ये चार वर्ष हमारे लिए अनमोल रहे
सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया 4 साल की हुईं (Photo Credits: Instagram)

नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना ने शुक्रवार यानि आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर को अपलोड करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा मेरी छोटी राजकुमारी आज चार साल की हो गई. ये चार साल हमारे लिए अनमोल रहे हैं. बता दें कि सुरेश रैना और प्रियंका की शादी 2015 में हुई थी, जबकि ग्रेसिया का जन्‍म 2016 में हुआ था.

बता दें कि ग्रेसिया रैना उन स्टार किड्स में शामिल हैं, जो इंस्टाग्राम पर खूब मशहूर हैं. ग्रेसिया (Gracia Raina) के सोशल मीडिया पर लगभग एक लाख फॉलोअर हैं. वहीं बात करें सुरेश रैना की तो वह फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. रैना भारत की मशहुर लीग आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए खेलते हैं.

यह भी पढ़ें- सुरेश रैना ने वर्ल्ड कप 2011 जीत का श्रेय सचिन तेंदुलकर को दिया

रैना ने भारतीय टीम के लिए 18 टेस्ट मैच खेलते हुए 31 इनिंग्स में 768 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने टीम के लिए 226 वनडे मैच खेलते हुए 194 इनिंग्स में 5615 और 78 T20 मैच खेलते हुए 66 इनिंग्स में 1605 रन बनाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).