क्रिकेट

क्रिकेट का वो महा-रिकॉर्ड, जिसे रोहित शर्मा के 7 शतक और विराट कोहली का क्लास भी आज तक नहीं छू पाया!

भारतीय पुरुष क्रिकेट के इतिहास में यह ऐतिहासिक उपलब्धि सिर्फ सुरेश रैना के नाम दर्ज है. उन्होंने 2 मई 2010 को T20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रनों की शानदार पारी खेली थी. यह T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी भारतीय पुरुष बल्लेबाज का पहला और अब तक का इकलौता शतक है.

क्रिकेट का वो महा-रिकॉर्ड, जिसे रोहित शर्मा के 7 शतक और विराट कोहली का क्लास भी आज तक नहीं छू पाया!
रोहित शर्मा और विराट कोहली

क्रिकेट में जब ICC वर्ल्ड कप और शतकों की बात होती है, तो सबसे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम सामने आता है. रोहित शर्मा के नाम वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 7 शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है, जबकि विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. लेकिन भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा भी अनोखा रिकॉर्ड मौजूद है, जिसे आज तक रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी नहीं तोड़ पाए हैं. दरअसल, ICC T20 वर्ल्ड कप और ICC ODI वर्ल्ड कप दोनों के मुख्य टूर्नामेंट में शतक लगाने का कारनामा अब तक सिर्फ एक भारतीय पुरुष बल्लेबाज ही कर सका है. यह उपलब्धि सुरेश रैना के नाम दर्ज है. यह भी पढ़ें: Namibia vs South Africa ODI Stats: वनडे क्रिकेट में पहली बार आमने-सामने होंगी नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

रोहित शर्मा ने ODI वर्ल्ड कप में लगाए 7 शतक, लेकिन T20 वर्ल्ड कप में नहीं बना सके सेंचुरी

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा 7 शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. इसके अलावा वह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी 5 शतक जड़ चुके हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि है. हालांकि, उनके सभी T20 शतक द्विपक्षीय सीरीज में आए हैं. T20 वर्ल्ड कप के मुख्य टूर्नामेंट में रोहित शर्मा अब तक एक भी शतक नहीं लगा सके हैं. यही वजह है कि यह खास रिकॉर्ड अब भी उनसे दूर है.

विराट कोहली भी T20 वर्ल्ड कप में नहीं लगा सके शतक

विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप में अब तक 5 शानदार शतक लगाए हैं और कई यादगार पारियां खेली हैं. वहीं T20 इंटरनेशनल में उनका इकलौता शतक साल 2022 के एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ आया था. लेकिन T20 वर्ल्ड कप के मुख्य टूर्नामेंट में विराट कोहली भी कभी शतक नहीं बना पाए हैं. ऐसे में वह भी इस खास क्लब का हिस्सा नहीं बन सके.

केएल राहुल भी नहीं कर सके यह अनोखा कारनामा

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने भी तीनों फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है. राहुल के नाम T20 इंटरनेशनल में 2 शतक दर्ज हैं, जबकि वनडे वर्ल्ड कप में भी उन्होंने 2 शतक लगाए हैं. हालांकि, T20 वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से भी अब तक कोई शतक नहीं निकला है.

T20 वर्ल्ड कप और ODI वर्ल्ड कप दोनों में शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय हैं सुरेश रैना

भारतीय पुरुष क्रिकेट के इतिहास में यह ऐतिहासिक उपलब्धि सिर्फ सुरेश रैना के नाम दर्ज है. उन्होंने 2 मई 2010 को T20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 101 रनों की शानदार पारी खेली थी. यह T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी भारतीय पुरुष बल्लेबाज का पहला और अब तक का इकलौता शतक है.

इसके बाद सुरेश रैना ने 14 मार्च 2015 को ODI वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 110 रन बनाकर दूसरा बड़ा कारनामा किया. इसी के साथ वह ICC T20 वर्ल्ड कप और ICC ODI वर्ल्ड कप दोनों के मुख्य टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले भारत के पहले और अब तक के इकलौते पुरुष बल्लेबाज बन गए. यही वजह है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी आज तक इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाए हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2026 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).