पीएम मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं के बाद किया ट्वीट-हमारे किसानों और प्रवासी श्रमिकों को लाभ होगा
देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार यानि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि, 'आज वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणाएं विशेष रूप से हमारे किसानों और प्रवासी श्रमिकों को लाभ पहुंचाएंगी. घोषणाओं में प्रगतिशील उपायों की एक श्रृंखला शामिल है जिससे खाद्य सुरक्षा और किसानों के साथ-साथ स्ट्रीट विक्रेताओं को भी बढ़ावा मिलेगा.'
नई दिल्ली: देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरूवार यानि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि, 'आज वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणाएं विशेष रूप से हमारे किसानों और प्रवासी श्रमिकों को लाभ पहुंचाएंगी. घोषणाओं में प्रगतिशील उपायों की एक श्रृंखला शामिल है जिससे खाद्य सुरक्षा और किसानों के साथ-साथ स्ट्रीट विक्रेताओं को भी बढ़ावा मिलेगा.'
बता दें कि इससे एक दिन पहले वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के बाद भी पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया था. इस दौरान उन्होंने कहा सरकार द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज से अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा.' इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इस पैकेज से कंपनियों विशेषरूप से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों को काफी मदद मिलेगी.
बता दें कि कोरोना के चलते पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान किया हुआ है. इसी के तहत निर्मला सीतारमण ने आज प्रेस वार्ता के जरिए दूसरा किस्त में किसे क्या मिला इसका ऐलान किया है. कोरोना संकट में प्रवासी मजदूरों, गरीबो और किसानों को लेकर केंद्र सरकार लगातार निशाने पर रही है.
Today’s announcements by FM Nirmala Sitharaman will especially benefit our farmers and migrant workers. The announcements include a series of progressive measures and will boost food security, credit to farmers as well as street vendors: Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/zF4okyItLC
— ANI (@ANI) May 14, 2020
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौ अहम फैसलों की जानकारी दी है. जिसमें छोटे किसानों, प्रवासी मजूदरों और स्ट्रीट वेंडर्स और शहरी गरीब सहित समाज के निचले तबके के लोगों का समावेश है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

