BCCI खिलाडियों के लिए सेफ जोन में आइसोलेशन कैंप बनाने पर कर रहा है विचार, लॉकडाउन 4 के बाद शुरू हो सकती है प्रैक्टिस
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए खेल की भी सारी गतिविधियां पूरी तरह से ठप्प हैं. भारतीय टीम ने पिछली बार न्यूजीलैंड के साथ मैच खेला था उसके बाद से सभी खिलाड़ी लॉकडाउन की वजह से अपने घरों में कैद हैं. इसी बीच बीसीसीआई ने एक बार फिर से खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का मन बनाया है.
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए खेल की भी सारी गतिविधियां पूरी तरह से ठप्प हैं. भारतीय टीम ने पिछली बार न्यूजीलैंड के साथ मैच खेला था उसके बाद से सभी खिलाड़ी लॉकडाउन की वजह से अपने घरों में कैद हैं. इसी बीच बीसीसीआई (BCCI) ने एक बार फिर से खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का मन बनाया है. जी हां बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों के लिए आइसोलेशन शिविर का आयोजन करने वाली है. खबरों की माने तो बीसीसीआई एक ऐसे जगह की तलाश कर रही है जहां दो महीने के अंतराल के बाद टीम प्रबंधन, अन्य कर्मचारी और खिलाड़ी अपनी ट्रेनिंग शुरू कर सके.
माना जा रहा है कि बीसीसीआई खिलाड़ियों के आइसोलेशन शिविर के तौर पर बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) को चुन सकती है. नेशनल क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग के लिए सभी सुविधाओं से लैस है, लेकिन यहां कोरोना महामारी के मामले काफी अधिक हैं. वहीं बीसीसीआई चाहती है कि सभी कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ी स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में रहें.
यह भी पढ़ें- बीसीसीआई ने तैयार किया प्लान, इन चार चरणों में होगी टीम इंडिया की मैदान में वापसी
इसलिए बीसीसीआई नेशनल क्रिकेट अकादमी के अलावा भी कई अन्य जगहों की तलाश कर रही है. बीसीसीआई के एक कर्मचारी के अनुसार हम खिलाड़ियों को पूरी तरह से सुरक्षित रखना चाहते हैं. हमें लॉजिस्टिक्स पर काम करना होगा और देखना होगा कि क्या बेंगलुरु सुरक्षित है. नेशनल क्रिकेट अकादमी अगर खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित स्थान नहीं होगा तो हम किसी अन्य स्थान का चुनाव करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

