दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत इन जगहों पर अगले 2 घंटें में आंधी-तूफान के साथ होने वाली है जमकर बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार यानि आज बताया है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और कासगंज समेत हरियाणा के रेवाड़ी, बावल, मानेसर, गुरुग्राम, रोहतक, भिवाड़ी, नूंह, सोहना, पलवल, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के कुछ स्थानों पर अगले 2 घंटों में आंधी-तूफान के साथ जमकर बारिश होने वाली है.