क्रिकेट

टीम इंडिया के खिलाड़ी सुरेश रैना ने अपनी बेटी ग्रेसिया के साथ ट्विटर पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर

भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपनी बेटी के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर में वह अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं. बता दें इससे पहले हाल ही में रैना ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या को कायराना बताया था.

टीम इंडिया के खिलाड़ी सुरेश रैना ने अपनी बेटी ग्रेसिया के साथ ट्विटर पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर
सुरेश रैना अपनी बेटी के साथ (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने अपनी बेटी के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर में वह अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं. बता दें इससे पहले हाल ही में रैना ने जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के अनंतनाग जिले में सोमवार को कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की हत्या को कायराना बताया था.

बता दें कि सुरेश रैना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने अजय पंडिता की हत्या पर ट्वीट करते हुए कहा कि सरपंच अजय पंडिता और उनके परिवार को मेरी हार्दिक संवेदना है. उन्होंने इस देश के लोगों की सेवा की है, लेकिन उनके साथ यह क्रूरता बर्दाश्त करने लायक नहीं है.

यह भी पढ़ें- सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया 4 साल की हुई, रैना ने कहा- ये चार वर्ष हमारे लिए अनमोल रहे

बात करें उनके क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 18 टेस्ट मैच खेलते हुए 31 इनिंग्स में 768 रन बनाए हैं. रैना के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक शतक और सात अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 120 रन है.

टेस्ट क्रिकेट के अलावा उन्होंने देश के लिए 226 वनडे मैच खेलते हुए 194 इनिंग्स में 6005 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 78 T20 मैच खेलते हुए 66 इनिंग्स में 1605 रन बनाए हैं. बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने देश के लिए गेंदबाजी में कुल 62 सफलता प्राप्त की है. रना के नाम टेस्ट फॉर्मेट में 13 वनडे में 36 और T20 क्रिकेट में 13 सफलता दर्ज है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).