छत्तीसगढ़: सुकमा जिले में पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो पर था पांच-पांच लाख रुपए का इनाम
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरूवार यानि आज पांच नक्सलियों ने एसएसपी सिद्धार्थ तिवारी, एसपी शलभ सिन्हा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण किए गए दो नक्सलियों के उपर क्रमशः पांच-पांच लाख रुपए का इनाम रखा गया था.
रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा जिले (Sukma District) में गुरूवार यानि आज पांच नक्सलियों (Naxals) ने एसएसपी सिद्धार्थ तिवारी, एसपी शलभ सिन्हा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण किए गए दो नक्सलियों के उपर क्रमशः पांच-पांच लाख रुपए का इनाम रखा गया था.
बता दें कि इससे पहले हाल ही में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली संगठन के प्लाटून 24 के डिप्टी कमांडर प्रदीप उर्फ भीमा कुंजाम ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था. भीमा कुंजाम के उपर आठ लाख रुपए का इनाम रखा गया था. भीमा कुंजाम सुकमा जिले के बुर्कापाल में एंबुश लगाकर सीआरपीएफ के 25 जवानों की हत्या करने की वारदात में शामिल था.
Chhattisgarh: Five Naxals have surrendered in Sukma district before SSP Siddhartha Tiwari, SP Shalabh Sinha & officers of Central Reserve Police Force. Out of the five Naxals, 2 were carrying rewards of Rs 5 lakhs on their heads. pic.twitter.com/T7jLB8XoB2
— ANI (@ANI) June 11, 2020
इसके अलावा बीते अप्रैल महीनें में नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली को मार गिराने की घटना के बाद घटनास्थल से एक अन्य नक्सली का भी शव बरामद किया गया था.
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने इस घटना के बाद दूरभाष पर बताया कि जिले के पुसपाल और तोंगपाल थाना क्षेत्रों के मध्य दमनकोंटा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली का शव बरामद किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

