पीएम नरेंद्र मोदी ने आचार्य श्री महाप्रज्ञ को उनकी जन्मशताब्दी पर किया नमन, कहा- मैं और मेरा छोड़ो तो सब आपका होगा
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानि आज श्वेतांबर जैन संत आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी को उनकी जन्म शताब्दी पर याद करते हुए नमन किया है. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा आचार्य महाप्रज्ञ जी कहते थे, 'मैं और मेरा छोड़ो तो सब तुम्हारा ही होगा.' उनका ये मंत्र, उनका ये दर्शन उनके जीवन में स्पष्ट दिखाई भी देता था.