कोरोना का कहर: दिल्ली में कोविड-19 के रिकॉर्ड 2414 नए मामले सामने आए, 67 लोगों की मौत, संक्रमित मामलों की कुल संख्या 47 हजार के पार
देश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है. बात करें राजधानी दिल्ली के बारे में तो बुधवार यानि आज यहां एक दिन में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 2 हजार 4 सौ 14 मामले सामने आए हैं और 67 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा राजधानी दिल्ली में आज 5 सौ 10 लोग इस महामारी से ठीक हुए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है. बात करें राजधानी दिल्ली (Delhi) के बारे में तो बुधवार यानि आज यहां एक दिन में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 2 हजार 4 सौ 14 मामले सामने आए हैं और 67 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा राजधानी दिल्ली में आज 5 सौ 10 लोग इस महामारी से ठीक हुए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. दिल्ली में इस जानलेवा महामारी से संक्रमित मामलों की संख्या 47 हजार से ज्यादा हो गई हैं और इस जानलेवा महामारी से अभी तक 1 हजार 9 सौ 4 लोगों की मौत हुई है.
बता दें कि देश में इस महामारी का सबसे ज्यादा प्रकोप कहीं देखा जा रहा है तो वह महाराष्ट्र (Maharashtra) है. जी हां महाराष्ट्र में इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से अबतक 5 हजार 5 सौ 37 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या अन्य राज्यों के अपेक्षा यहां सर्वाधिक है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 50 हजार 57 है. प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस महामारी से अबतक 57 हजार 8 सौ 51 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं.
With 2414 #COVID19 positive cases today, Delhi sees the highest single-day spike in number of cases. https://t.co/hcjn90T0le
— ANI (@ANI) June 17, 2020
यह भी पढ़ें- दिल्ली में कोरोना वायरस का अब तक नहीं हुआ सामुदायिक प्रसार, डीडीएमए की बैठक में हुई समीक्षा
वहीं बात करें देश के बारे में तो इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 11 हजार 9 सौ 3 हो गई है. देश में आज कोरोना वायरस से संक्रमित 10 हजार 9 सौ 74 नए मामले सामने आए. इन नए मामलों के साथ ही अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 54 हजार 65 हो गई है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1 लाख 55 हजार 2 सौ 27 लोगों का इलाज जारी है और 1 लाख 86 हजार 9 सौ 34 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं. एक अधिकारी के अनुसार देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर करीब 52.79 प्रतिशत है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2020 11:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

