Chandra Grahan 2023: शरद पूर्णिमा पर लग रहा चंद्र ग्रहण शुभ है या अशुभ? 4 शुभ योगों में करें ये उपाय दूर होगी दरिद्रता!
साल के पहले चंद्रग्रहण (5 मई 2023) के बाद अब दूसरे चंद्र के कुछ घंटे शेष हैं. 28 अक्टूबर 2023 को लगने वाला यह चंद्रग्रहण कई मायने में बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है, क्योंकि यह चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लग रहा है, जब चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होगा, जब चंद्रमा की खूबसूरती देखने के लिए श्रद्धालु लालायित रहेंगे, जब चंद्रमा को अर्पित खीर खाने से शरीर रोगमुक्त होता है, सबसे खास बात यह है कि ग्रहण काल में कुछ ग्रह भी निर्मित हो रहे हैं, जो जातक के जीवन को प्रभावित कर सकते हैं.