त्योहार

Festivals in November 2023: नवंबर में लगेगा पर्वों का मेला! जानें सिलसिलेवार करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, भाई-दूज, गोवर्धन-पूजा एवं छठ आदि की तिथियां!

साल 2023 की विदाई-बेला शुरू हो गई है. साल का 11वां नवंबर का महीना शुरू होने वाला है. अक्टूबर और नवंबर का महीना अमूमन व्रतों एवं पर्वों के मेले सदृश रहता है. इस नवंबर की शुरुआत ही महिलाओं के सबसे महत्वपूर्ण व्रत करवा चौथ से हो रही है.

Festivals in November 2023: नवंबर में लगेगा पर्वों का मेला! जानें सिलसिलेवार करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, भाई-दूज, गोवर्धन-पूजा एवं छठ आदि की तिथियां!
दिवाली 2023- Unsplash

Festivals in November 2023: साल 2023 की विदाई-बेला शुरू हो गई है. साल का 11वां नवंबर का महीना शुरू होने वाला है. अक्टूबर और नवंबर का महीना अमूमन व्रतों एवं पर्वों के मेले सदृश रहता है. इस नवंबर की शुरुआत ही महिलाओं के सबसे महत्वपूर्ण व्रत करवा चौथ से हो रही है. इसके पश्चात 5 दिवसीय महापर्व दीपावली शुरू हो जाएगी, जो धनत्रयोदशी, नरक चतुर्दशी, दीपावली, महालक्ष्मी पूजा, परेवा, गोवर्धन पूजा, भाई-बहन के पर्व भाई दूज, कायस्थ समाज का कलम पूजा (चित्रगुप्त पूजा) तक चलेगी. इसके बाद बिहार एवं उत्तर भारत के अति लोकप्रिय तीन दिवसीय छठ महापूजा प्रारंभ होगी. इसके साथ ही देव दिवाली, शरद पूर्णिमा, तुलसी विवाह, देव उठनी एकादशी, गुरुनानक जयंती जैसे पवित्र पर्व भी इसी माह पड़ रहे हैं.

इसी माह महान शख्सियतों में महारानी लक्ष्मीबाई, पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं इंदिरा गांधी की जयंती भी मनाई जाएगी. यहां हम सिलसिलेवार बता रहे हैं कि नवंबर 2023, माह में कब कौन सा व्रत, पर्व एवं जयंतियां पड़ रही हैं. आइये जानते हैं इस नवंबर माह के बारे में विस्तार से..

नवंबर माह 2023 के प्रमुख व्रत एवं त्योहार

01 नवंबर 2023, बुधवार करवा चौथ, हरियाणा एवं पंजाब दिवस

04 नवंबर 2023, शनिवार भगवान सहस्त्रबाहु जयंती

05 नवंबर 2023, रविवार अहोई अष्टमी

09 नवंबर 2023, शनिवार गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी

10 नवंबर 2023, शुक्रवार धनतेरस, यम द्वितीया

11 नवंबर 2023, शनिवार हनुमान जयंती, काली चौदस, शिवरात्रि

12 नवंबर 2023, रविवार दीपावली, नरक चतुर्दशी, महालक्ष्मी-पूजन

13 नवंबर 2023, सोमवार सोमवती अमावस्या, विश्वकर्मा दिवस

14 नवंबर 2023, मंगलवार गोवर्धन पूजा, बाल दिवस

15 नवंबर 2023, बुधवार भाई दूज, कलम-दवात पूजा,

16 नवंबर 2023, गुरुवार विनायक चतुर्थी, मुस्लिम जमादिल अव्वल मासारंभ

17 नवंबर 2023, शुक्रवार लाला लाजपत राय जयंती

18 नवंबर 2023, शनिवार पांडव पंचमी

19 नवंबर 2023, रविवार छठ पूजा, सूर्य षष्ठी पर्व, जलाराम जयंती

20 नवंबर 2023, सोमवार गोपाष्टमी

21 नवंबर 2023, मंगलवार अक्षय कुष्मांड नवमी, अनला नवमी

23 नवंबर 2023, गुरुवार देवउठनी एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी

24 नवंबर 2023, शुक्रवार तुलसी विवाह, हरी प्रोबोधोत्सव, गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस

25 नवंबर 2023, शनिवार वैकुण्ठ चतुर्दशी, भरणी दीपम

26 नवंबर 2023, रविवार देव दिवाली, त्रिपुर उत्सव

27 नवंबर 2023, सोमवार कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती

30 नवंबर 2023, गुरुवार गणेश संकष्टी चतुर्थी

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).