Chaitra Navratri 2024 Day 6: आज होगी माँ कात्यायनी की पूजा? जानें कौन है मां कात्यायनी एवं कैसे करें इनका अनुष्ठान?
अब माँ के चरणों में पुष्प अर्पित करें. इसके बाद अक्षत, कुमकुम, पीला चंदन, पुष्प और सोलह श्रृंगार की वस्तुएं देवी को अर्पित करें. उसके बाद मां कात्यायनी को उनका प्रिय भोग शहद, मिठाई अर्पित करें. मां को जल अर्पित कर दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. अंत में मां दुर्गा की आरती उतारें, और भक्तों को प्रसाद वितरित करें.