सपने में कहीं दंगा होते दिखे, या आप खुद दंगे में शामिल हैं तो ऐसे सपनों को किन अर्थों में लेना चाहिए? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अधिकांश सपनों के पीछे कुछ न कुछ तथ्य अथवा संकेत छिपे होते हैं. उदाहणार्थ आपने सपने में कहीं दंगा होते देखा, जहां लोग एक दूसरे पर जानलेवा हमले कर रहे थे, कोई आग में झुलस रहा था तो किसी का घर जल रहा है, ये ऐसे नजारे हैं, जिसे देख किसी के भी शरीर के रोंगटे खड़े हो जायेंगे.