Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
सोलर पैनल को लगवाने का फायदा ये है कि तीन किलोवाट के सोलर पैनल से आप घर में एसी, फ्रिज, कूलर, टीवी, मोटर, पंखा और भी बहुत कुछ चला सकते हैं। इससे आपके घर का हर महीने बिजली भी जीरो आएगा
फीफा वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत 32 टीमों के साथ हुई थी. ग्रुप राउंड के मुकाबले के बाद 16 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गईं
केन्द्रीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस UPI पेमेंट सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए 'सिंगल ब्लॉक' और 'मल्टीपल डेबिट' सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है. इस सुविधा के तहत ग्राहक किसी मर्चेंट के लिए अपने बैंक खाते में एक फिक्स अमाउंट को ब्लॉक करा सकता है...
स्टंप्स का रंग नारंगी या लाल होता है. यह आमतौर पर मेटल के होते हैं. स्टंप्स आपस में जुड़े होते हैं, जिससे इनके गिरने पर खिलाड़ी समझ जाएं कि बल्लेबाज आउट हो गया है. वनडे आमतौर पर 40 ओवर का होता है और टेस्ट तीन दिनों का खेला जाता है
देश भर के 50 शहरों में अब तक 5G सेवाएं शुरू हो चुकी हैं. टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने अक्टूबर से सेवाएं शुरू कर दी हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी
भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में उम्मीद से अधिक बढ़ी है. वहीं अर्थव्यवस्था में खपत और निवेश से बड़े पैमाने पर वृद्धि के कारण 6.3 प्रतिशत साल-दर-साल की बढ़ोतरी हो रही है. फिच ने बताया कि ये अनुमान उसके सितंबर ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक (जीईओ) के 5.5 के पूर्वानुमान से भी ऊपर है.
कौशल क्षमता के आधार पर अग्निवीरों को नौकरी देने के लिए भर्ती नीतियों में उपयुक्त प्रावधान किए जाएंगे. रक्षा सचिव ने प्रतिभागियों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया को स्वीकार करते हुए भारतीय रक्षा निर्माताओं से अपनी प्रतिबद्धता पर कार्य करने और कॉर्पोरेट भर्ती योजनाओं के तहत उनसे जल्द से जल्द नीतिगत घोषणा करने का आग्रह किया.
देश में हवाई अड्डों पर अब 'डिजी यात्रा' सेवा की शुरुआत कर दी गई है. हवाई अड्डों पर अब चेहरे की पहचान के आधार पर हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पर एंट्री मिल सकेगी
बायोलॉजिकल ई के कॉर्बेवैक्स के बाद यह नेसल टीका भारत में दूसरा स्वीकृत कोविड -19 वैक्सीन है, जिसे मिक्स-एंड-मैच बूस्टर शॉट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.
भारतीय नौसेना को आज प्रोजेक्ट 15बी के तहत बनाए गए स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक का दूसरा जहाज मोरमुगाओ (वाई 12705) मिल गया. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) ने गुरुवार को यह जहाज नौसेना को सौंप दिया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी बजट (2023-24) को लेकर मंगलवार को तीसरी प्री-बजट मीटिंग की है. इस मीटिंग में वित्त मंत्री, कृषि के विशेषज्ञों और फूड प्रोसेसिंग के स्टेकहोल्डर के साथ बजट 2023 के लिए विचार-विमर्श किया.
बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास मालाबार 2022 के 26वें संस्करण का समापन दिनांक 15 नवंबर, 2022 को जापान के समुद्र में हुआ . इस संस्करण के माध्यम से अभ्यास की 30वीं वर्षगांठ भी मनाई गई और जेएमएसडीएफ द्वारा इसकी मेजबानी की गई .
पेसा एक्ट यानि पंचायतों के प्रावधान (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 भारत के अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए पारंपरिक ग्राम सभाओं के माध्यम से स्वशासन सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार द्वारा अधिनियमित एक कानून है.
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अखिल भारतीय पर्यटक वाहन (अनुमति या परमिट) नियम, 2021 का स्थान लेने के लिए 11 नवंबर 2022 को एक मसौदा अधिसूचना जी.एस.आर. 815(ई) जारी की है.
डिजिलॉकर के सुरक्षित क्लाउड आधारित स्टोरेज मंच का उपयोग अब स्वास्थ्य रिकॉर्ड जैसे कि टीकाकरण रिकॉर्ड, डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन, प्रयोगशाला रिपोर्ट, अस्पताल से छुट्टी के सारांश आदि को रखने और इसे प्राप्त करने के लिए एक स्वास्थ्य लॉकर के रूप में किया जा सकता है.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों को सशक्त बनाने और लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के प्रचार- प्रसार के लिए 2 नवंबर 2022 को सभी 52 जिलों में एक रोड का नाम “लाडली लक्ष्मी पथ” रखा.
31 अक्टूबर को हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है. राष्ट्रीय एकता दिवस, आजादी के बाद भारत के एकीकरण करने वाले और 500 से अधिक रियासतों को स्वतंत्र भारतीय संघ में शामिल करने के लिए राजी करने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सरदार पटेल की जयंती पर मनाया जाता है
संसाधनों के व्यापक प्रबंधन के जरिए अतिप्राचीन तटीय और समुद्री पारिस्थितिकीय तंत्र के रक्षण और संरक्षण की भारत की प्रतिबद्धता की एक बार फिर से सराहना करते हुए लक्षद्वीप स्थित उसके दो नए समुद्र तटों - मिनिकॉय थुंडी तट और कदमत तट को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त और प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय इको-लेबल "ब्लू फ्लैग" प्रदान किया गया है
भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसे विश्व गुरु के नाम से भी जाना जाता रहा है. एक ऐसा देश जो अपने ज्ञान, वैभव और शीलता की वजह से पूरे दुनिया में विश्व विख्यात है. एक बार फिर ब्रिटेन में भारतीय मूल के ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है.
दीपावली के दिन सभी धन-धान्य की देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं. ज्यादातर दुकाने और ऑफिस बंद होते हैं. लेकिन दिवाली का त्योहार शेयर बाजार और उसके इनवेस्टर्स के लिए बहुत खास रहता है. उस दिन शेयर मार्केट दिन-भर भले ही बंद रहता है, मगर शाम को एक खास मुहूर्त कुछ समय के लिए ओपन होता है...