देश

Asha Bhosle Insult Row: मशहूर गायिका आशा भोसले का अपमान? आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर ने हंसते हुए दी श्रद्धांजलि, नाम भी लिया गलत; VIDEO

आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए उनका नाम गलत लेती हैं और हंसते हुए अपने साथियों से उनकी पहचान पूछती नजर आती हैं.

Asha Bhosle Insult Row: मशहूर गायिका आशा भोसले का अपमान? आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर ने हंसते हुए दी श्रद्धांजलि, नाम भी लिया गलत; VIDEO
(Photo Credit Twitter)

Asha Bhosle Insult Row: आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह (Agra Mayor Hemlata Diwakar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिखाई दे रही हैं.हालांकि, इस वीडियो में उनके व्यवहार और जानकारी के अभाव को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वीडियो में मेयर सबसे पहले अपने आसपास खड़े सहयोगियों से हंसते हुए पूछती हैं, "आशा भोसले सिंगर थीं न?" सहमति मिलने के बाद, वह आगे बढ़ती हैं और मुस्कुराते हुए कहती हैं कि उन्हें ठीक से याद नहीं था. इसके बाद, उन्होंने 'आशा घोसले' नाम लेते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.  यह भी पढ़े: Asha Bhosle Dies: नहीं रहीं मशहूर गायिका आशा भोसले, 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

आशा भोसले का अपमान!

वीडियो में क्या है पूरा मामला?

47 सेकंड के इस वायरल वीडियो में मेयर ने दो बार आशा भोसले की जगह 'आशा घोसले' का उच्चारण किया। श्रद्धांजलि के दौरान उनका हंसना और गायिका की पहचान को लेकर अपने साथियों से पुष्टि करना लोगों को नागवार गुजरा। श्रद्धांजलि के दौरान उन्होंने कहा, "श्रीमती आशा घोसले आज गोलोकवासी हो गई हैं। संगीत के क्षेत्र में देश को बड़ी क्षति हुई है. मैं आगरा और भाजपा की ओर से अपनी बहन आशा घोसले जी को श्रद्धासुमन अर्पित करती हूं.

सोशल मीडिया पर आलोचना

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया गया, लोगों ने मेयर की जमकर आलोचना शुरू कर दी। उपयोगकर्ताओं ने इसे एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति की संवेदनहीनता और जानकारी का घोर अभाव बताया। कई लोगों ने मेयर के नाम गलत लेने और श्रद्धांजलि देते समय उनके हंसने के तरीके पर नाराजगी जताई.

बता दें कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए मेयर ने यह टिप्पणी की थी। इस घटना के बाद से ही स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर मेयर के इस व्यवहार को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है.

कौन हैं हेमलता दिवाकर?

हेमलता दिवाकर कुशवाह आगरा की एक प्रमुख भाजपा राजनीतिज्ञ हैं। वह 2017 से 2022 तक आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं और वर्तमान में आगरा की महापौर के रूप में कार्यरत हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2026 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).