Prasar Bharti News Services India (DD News, AIR News) - Digital News Service of India’s Public Broadcaster - Breaking Alerts, News Digests, Analysis/Commentary, curated Developing Stories from across the Globe.
इस ग्रह को LHS-475B नाम दिया गया है. वैज्ञानिकों ने बताया कि एक्सोप्लैनेट पृथ्वी से सिर्फ 41 प्रकाश वर्ष दूर, नक्षत्र ऑक्टान में है. ‘एक्सोप्लैनेट’ या गैर-सौरीय ग्रह ऐसे ग्रह को कहा जाता है जो हमारे सौर मण्डल से बाहर स्थित हो.
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री, श्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय सॉफ्टवेयर टेक्क्नॉलोजी पार्क के माध्यम से डिजिटल इंडिया स्टार्टअप हब, मार्च 2023 तक ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र शिलांग में स्थापित करेगा.
यह क्रूज दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग जिसकी लंबाई लगभग 3,200 किलोमीटर है, को पार करेगा. दुनिया में अभी तक ऐसा कोई रिवर क्रूज नहीं है जिसने इतनी लंबी यात्रा तय की हो.
नए मानकों का उद्देश्य बासमती चावल के व्यापार में सुधार लाना और घरेलू व वैश्विक स्तर पर उपभोक्ता हितों की रक्षा करना है.
संसद का बजट सत्र इस महीने की 31 तारीख से शुरू होगा. बता दें, इकोनॉमिक सर्वे आम तौर पर बजट से ठीक एक दिन पहले संसद में पेश किया जाता है.
इन यूट्यूब चैनलों के 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं जिनके वीडियो को 51 करोड़ से अधिक बार देखा गया है.
आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने बताया कि हमारी सेना किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और इसके लिए सेना के पास पर्याप्त भंडार उपलब्ध है. भारतीय सेना आने वाले समय में कई सैन्य सुधारों के साथ-साथ नारीशक्ति को और अधिक बढ़ावा देने पर फोकस करेगी.
राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन हर साल यूथ आइकन स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाने के लिए मनाया जाता है. इस साल 26वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली में होगा. पीएम मोदी राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करेंगे.
पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में 12 जनवरी 1863 को जन्मे विवेकानंद बचपन से ही अद्भुत मेधा और तर्क शक्ति के धनी थे. उनके पूर्वाश्रम का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था. माता भुवनेश्वरी देवी स्नेहवश उन्हें बिले कहकर पुकारती थी.
भारत दुनिया में सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है. देश के विकास में युवाओं के सही उपयोग और उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित किया जाता है. युवा पीढ़ी के लिए सबसे प्रेरक स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है.
तो 'हिन्दी' का नाम फारसी शब्द 'हिंद' से पड़ा है, जिसका अर्थ है 'सिंधु नदी की भूमि'. 11वीं शताब्दी की शुरुआत में तुर्क आक्रमणकारियों ने इस क्षेत्र की भाषा को हिंदी, 'सिंधु नदी की भूमि की भाषा' का नाम दिया.बाद में यह भारत की आधिकारिक भाषा बन गई जबकि अंग्रेजी दूसरी आधिकारिक भाषा है
नौ जून, वर्ष 1964 को लाल बहादुर शास्त्री देश दूसरे प्रधानमंत्री बने. प्रधानमंत्री के रूप में शास्त्री जी का कार्यकाल ऐसा नहीं है कि एक बहुत लंबा सफर रहा हो, किंतु अपने अल्प कार्यकाल में वे जो कुछ भी कर गए हैं, इतिहास के पन्नों में दर्ज है और नया इतिहास बनने के बाद भी आज भी लिखे पन्नों में उन्हें श्रद्धा से याद किया जाता है.
स्वामी जी के मुख से निकले एक-एक वचन आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने की उनके समय में थे. खास बात यह है कि जब आप किसी काम को लेकर निराश हो जाते हैं, तब स्वामी विवेकानंद की कहीं हुई बातें एक अलग ही ऊर्जा प्रदान करती हैं.
देश की आर्थिक वृद्धि दर (GDP) चालू वित्त वर्ष 2022-23 में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी. GDP देश की सीमा में निश्चित अवधि में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य को बताता है.
इस उपलब्धि के बाद यूपी एक ऐसा राज्य बन गया है जिसके कई जिले अक्टूबर माह से दिसम्बर माह तक लगातार सर्वे के टॉप 5 श्रेणी में बने रहे.
भारत द्वारा G20 की अध्यक्षता संभालने के बाद से देश में कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं. इसके लिए देशभर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं.
नगर निगम के नगर आयुक्त और उनके कर्मचारी जो आईएएस संवर्ग से आते हैं और राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं, कार्यकारी, वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों को नियंत्रित करते हैं.
धरती में सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाले जानवर को 1952 में सरकार ने विलुप्त घोसित कर दिया था. हालांकि सरकार ने कई प्रयास किए कि भारत की धरती पर दोबारा से चीते देखे जा सकें इसके लिए ईरान सरकार से एग्रीमेंट भी हुआ था.
सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान है यहां पर तापमान माइनस 35 डिग्री तक चला जाता है. सियाचिन कई बर्फ से ढ़के पहाड़ों का समूह है.