Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर सूर्य घाट बना श्रद्धा का केंद्र, पवित्र स्नान-दर्शन के लिए पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर बुधवार को तड़के से ही श्रद्धालु घाटों पर स्नान करने के साथ मंदिरों के दर्शन भी कर रहे हैं. जौनपुर, दानापुर, और नवादा समेत घाटों में दूर-दूर से आए भक्तों ने पवित्र स्नान किया, पूजा-अर्चना की और दीपदान किया. उनका कहना है कि ये परंपरा सदियों पुरानी है, जो हर साल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संगम, सूर्य घाट और अन्य पवित्र स्थलों पर जीवंत हो उठती है.