राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जवाब- हर बार झूठ का बम फुस्स हो जाता है
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा में 'वोट चोरी' के आरोपों पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ और फाल्स नैरेटिव के रिसर्च सेंटर बन चुके हैं. हर बार उनके झूठ का बम फुस्स हो जाता है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिहार में होने वाली करारी हार से अपना सिर बचाने का एक हथकंडा मात्र है.