ICC महिला T-20 वर्ल्ड कप 2018: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 83 रनों से हराया, सेमीफाइनल में किया प्रवेश
हैली मैथ्यूज (62 रन, 16/3) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर मौजूदा चैम्पियन वेस्टइंडीज ने यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के ग्रुप-ए मैच में श्रीलंका को 83 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.