टीवी

Shocking: कालभैरव के सेट पर गौतम रोड़े ने खोई अपनी आवाज

'काल भैरव रहस्य' के दूसरे सत्र की शूटिंग के दौरान अपनी आवाज खो दी.....टेलीविजन की दु‍निया का जानमाना चेहरा गौतम रोडे इसके पहले सरस्‍वती चंद्र......

Shocking: कालभैरव के सेट पर गौतम रोड़े ने खोई अपनी आवाज
अभिनेता गौतम रोडे ( Photo Credit-Instagram )

मुंबई: टेलीविजन अभिनेता गौतम रोड़े ने 'काल भैरव रहस्य' के दूसरे सत्र की शूटिंग के दौरान अपनी आवाज खो दी. गौतन को अपने किरदार वीरवर्धन के लिए जोर से बोलना और चिल्लाना था, जिससे उनका गला खराब हो गया और आवाज बंद हो गई, लेकिन इस वजह से उन्होंने शूटिंग बंद नहीं की क्योंकि उनका मानना है कि यह काम का हिस्सा है. उन्होंने कहा, "मैं हमेशा इस प्रकार से किरदार निभाने में विश्वास रखता हूं, जो वास्तविक और विश्वासप्रद लगे.

यहां तक कि 'काल भैरव' की शूटिंग के दौरान भी, जहां मुझे बहुत तेज चिल्लाना था और निर्माताओं ने फर्जी शूट करने पर जोर दिया, हालांकि, मैं इससे सहमत नहीं था और मैंने इसे असल में करने का फैसला लिया."

यह भी पढ़ें:  क्या अजय देवगन और करण जौहर के बीच हो गई है सुलह? काजोल ने ये फोटो शेयर करके कहा- ऑल इज वेल

उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से, इस तरह के किरदार निभाने से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है, लेकिन मुझे लगता है कि यह काम का एक हिस्सा है. मैं गर्म पानी पी रहा हूं और गला, आवाज ठीक करने के लिए दवा भी ले रहा हूं." टेलीविजन की दु‍निया का जानमाना चेहरा गौतम रोड़े इसके पहले सरस्‍वती चंद्र, नच बलिये और परिचय जैसे सीरीयल्‍स के बाद फिल्‍म अक्‍सर 2 में काम किया था, जिसमें उनकी कोस्‍टार जरीन खान थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2018 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).