प्रियंका और निक की शादी के इंतजाम में जुटी मॉम मधु चोपड़ा, अब कर रही हैं ये काम
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा अपनी बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यहां पहुंची हैं........प्रियंका और निक की पारंपरिक 'रोका' रस्म अगस्त में अभिनेत्री के मुंबई निवास पर हुई थी.......
जोधपुर: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा अपनी बेटी की शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए यहां पहुंची हैं. प्रियंका अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी करने जा रही हैं. मधु ने यहां संवाददाताओं से कहा, "यह (जोधपुर) मेरा बहुत पसंदीदा शहर है. सारी दुनिया छोड़कर हम यहां आए हैं." शादी की तैयारियों पर उन्होंने कहा, "अब शादी देख लेना..अभी से क्या बताऊं.जब हो जाए, तब बात करेंगे."
प्रियंका इस दौरान पुरानी दिल्ली में अपनी नई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी निर्देशक सोनाली बोस है. इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने यह जानकारी दी है. प्रियंका और निक की यहां उमेद भवन पैलेस में जल्द शादी होनेवाली है. इससे जुड़ी जानकारियां गुप्त रखी जा रही हैं, लेकिन जानकारों का कहना है कि इसमें केवल करीबी लोग और परिवार के लोग ही शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें: खुलासा: इतने करोड़ में बिकी प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस की वेडिंग फोटोज, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
फिल्मी दुनिया के दोस्तों के लिए अलग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. प्रियंका और निक की पारंपरिक 'रोका' रस्म अगस्त में अभिनेत्री के मुंबई निवास पर हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2018 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

