बॉलीवुड

फिल्म '102 नॉट आउट' अब चीन में मचाएगी धमाल

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म '102 नॉट आउट' चीन में 30 नवंबर को रिलीज होगी......‘102 नॉट आउट’ एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है......

फिल्म '102 नॉट आउट' अब चीन में मचाएगी धमाल
फिल्म 102 नॉट आउट ( Photo Credit-Instagram )

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म '102 नॉट आउट' चीन में 30 नवंबर को रिलीज होगी, इसके साथ ही यह चीनी बाजारों में सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया का आगाज होगा.  सौम्या जोशी के नाटक पर आधारित उमेश शुक्ला निर्देशित '102 नॉट आउट' में अमिताभ बच्चन 102 साल के बुजुर्ग की भूमिका में हैं, जबकि ऋषि कपूर उनके बेटे की भूमिका में हैं.

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया के एमडी विवेक कृष्णानी ने एक बयान में कहा, "सोनी पिक्चर्स इंडिया में हम '102 नॉट आउट' के साथ चीन के बाजार में प्रवेश करने को लेकर उत्साहित हैं."  भारत में यह फिल्म चार मई को रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी.

 

अभिनय की बात की जाए तो ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज जब मैदान में उतरते हैं तो उनके चौके-छक्के देख आंखें चौंधिया जाती हैं. पूरी फिल्म में कुल मिलाकर तीन अभिनेता हैं और तीनों ने ही फिल्म को पूरी तरह से बांधकर रखा है. ‘102 नॉट आउट’ एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2018 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).