क्रिकेट

2020 T20 World Cup के बाद ये बड़ा खिलाड़ी खेल को कह सकता है अलविदा, फैन्स मायूस

डु प्लेसिस ने कहा है कि घरेलू टी-20 लीग ज्यादा होने के कारण टी-20 विश्व कप के अलावा किसी और टूर्नामेंट में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना मुश्किल हो गया है. डु प्लेसिस को लगता है कि इस पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को ध्यान देना चाहिए.

2020 T20 World Cup के बाद ये बड़ा खिलाड़ी खेल को कह सकता है अलविदा, फैन्स मायूस
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Photo: BCCI/IANS) (Credit Mandatory)

ब्रिस्बेन: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शुक्रवार को सकेंत दिए हैं कि वह 2020 में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारुप से संन्यास ले सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका को शनिवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां एक मात्र टी-20 मैच खेलना है. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने डु प्लेसिस के हवाले से लिखा है, "आस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप ज्यादा दूर नहीं है. हम उसके लिए यहां वापस आएंगे और हो सकता है कि वो मेरा आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट हो."

डु प्लेसिस ने कहा है कि घरेलू टी-20 लीग ज्यादा होने के कारण टी-20 विश्व कप के अलावा किसी और टूर्नामेंट में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना मुश्किल हो गया है. डु प्लेसिस को लगता है कि इस पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को ध्यान देना चाहिए.

यह भी पढ़े: युवराज सिंह का क्रिकेट कैरियर लगभग खत्म, अगला यह हो सकता है उनका प्रोफेशन

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा, "मैं ऐसा दूसरी टीमों में भी देख सकता हूं. अधिकतर मजबूत टीमें मैदान पर नहीं होती हैं जबकि प्रशंसक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को देखने के लिए आते हैं. मैं यहां खेल को आगे बढ़ते हुए देखना चाहता हूं, लेकिन टी-20 विश्व कप ऐसा है जिसके लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं. मेरे लिए हो सकता है कि वो आखिरी टूर्नामेंट हो."दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को हाल ही में उसके घर में वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2018 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).