बॉलीवुड

मौनी रॉय का बड़ा बयान, कहा - इस व्यक्ति संग काम करके खुशी से मर सकती हूं

'गोल्ड' के साथ हिंदी फिल्म जगत में कदम रख चुकीं अभिनेत्री मौनी रॉय का कहना है कि आगामी फिल्म......करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म क्रिसमस 2019 को रिलीज होगी......

मौनी रॉय का बड़ा बयान, कहा - इस व्यक्ति संग काम करके खुशी से मर सकती हूं
मौनी रॉय (Photo Credits : Instagram)

मुंबई: 'गोल्ड' के साथ हिंदी फिल्म जगत में कदम रख चुकीं अभिनेत्री मौनी रॉय का कहना है कि आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद अब वह खुशी से मर सकती हैं. आरएसएच ग्लोबल की नई ब्रांड एंबेसडर नियुक्त हुईं मौनी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "मैं उनके (अमिताभ) साथ शूटिंग करने के बाद खुशी से मर सकती हूं. फिल्म में उनके साथ काम करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता." मौनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार अमिताभ के साथ काम कर रही हैं.

अमिताभ द्वारा फिल्म की शूटिंग के दौरान कोई सलाह देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "नहीं उन्होंने कोई खास सलाह नहीं दी क्योंकि अयान (मुखर्जी) सेट पर थे लेकिन बिग के साथ काम करते हुए मैं ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही थी."

यह भी पढ़ें:  मौनी रॉय ने कराया हॉट फोटोशूट, इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं ये वायरल तस्वीरें

उन्होंने कहा, "मैं उनके चेहरे को देखते हुए सोच रही थी कि भगवान ने क्या अवसर दिया है क्योंकि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि वे दिग्गज हैं, इसलिए उनके साथ काम के दौरान खुद को भाग्यशाली महसूस कर रही थी." करण जौहर द्वारा निर्मित 'ब्रह्मास्त्र' क्रिसमस 2019 को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2018 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).