मनोरंजन

ऑस्कर विजेता एवं पटकथा लेखक विलियम गोल्डमैन का निधन

'बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड' और 'ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले ऑस्कर-विजेता, पटकथा लेखक विलियम गोल्डमैन का निधन हो गया....

ऑस्कर विजेता एवं पटकथा लेखक विलियम गोल्डमैन का निधन
हॉलीवुड पटकथा लेखक विलियम गोल्डमैन का निधन ( Photo Credit-Instagram )

न्यूयॉर्क: 'बुच कैसिडी एंड द सनडांस किड' और 'ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले ऑस्कर-विजेता, पटकथा लेखक विलियम गोल्डमैन का शुक्रवार को निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. वेबसाइट हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, वॉशिंगटन पोस्ट ने बताया कि गोल्डमैन का शुक्रवार को मैनहट्टन में निधन हो गया.

वह उपन्यासकार भी थे और उन्होंने मैराथन मैन (1976) मैजिक (1978) और सर्वाधिक पसंद की गई द प्रिंसेस ब्राइड (1987) की पटकथा लिखी थी. उनकी बेटी जेनी गोल्डमैन ने समाचार पत्र से कहा कि उनका निधन निमोनिया और कैंसर से जूझते हुए हुआ.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2018 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).