मौत का जोखिम बढ़ा रहे हैं 'साइलेंट हार्ट अटैक' के मामले, नए अध्ययन में हुआ खुलासा
सर्दियों के मौसम में दिल का दौरा पड़ने की स्थिति में हर बार सांस लेने में कठिनाई, सीने में जकड़न, छाती में भिंचाव, सांस फूलने और अचानक पसीना आने जैसी शिकायत नहीं होती. हाल ही एक नए अध्ययन में 'साइलेंट हार्ट अटैक' का खुलासा हुआ है जिसमें किसी किस्म के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं.