प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने 'द सिम्पसन्स' परिवार का हिस्सा, see pics
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके गायक पति निक जोनस (Nick Jonas) अपने खुद के हास्य चित्र किरदारों के साथ 'द सिम्पसन्स' (The Simpsons) परिवार का हिस्सा बन गए.....
लंदन: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके गायक पति निक जोनस (Nick Jonas) अपने खुद के हास्य चित्र किरदारों के साथ 'द सिम्पसन्स' (The Simpsons) परिवार का हिस्सा बन गए. लंदन (London) में अपने परिवार के साथ क्रिसमस (Chistmas) का समय बिता रही प्रियंका ने मंगलवार को चित्रकार स्टीफनो मोंडा और रिनो रूसो द्वारा प्रस्तुत 'द सिम्पसन्स' को साझा किया.
'द सिम्पसन्स' कलाकृतियों में से एक में दंपति बतौर सिम्पसन्स परिवार के रूप में पारंपरिक देशी परिधान पहने एक शादीशुदा दंपति जैसे साथ खड़ा दिखाई दे रहा है. और दूसरे में वे ईसाई विवाह परिधान में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें समारोह की अध्यक्षता होमर सिम्पसन (Homer Simpsons) कर रहे हैं. दोनों कलाकृतियों में दंपति के ऊपरी होंठ उभरे हुए दिखाई दे रहे हैं.
.@TheSimpsons https://t.co/QrPiITLlDj
— Al Jean (@AlJean) December 25, 2018
प्रशंसक उनकी शादी के जश्न को लेकर 'द सिम्पसन्स' के ट्वीस्ट (Tweet) को पसंद कर रहे हैं. कुछ प्रशंसक दोनों तस्वीरों में विभिन्न त्वचा रंगों को लेकर सोच में पड़ गए हैं. एक यूजर ने लिखा है, "आपकी त्वचा एक गोरे आदमी की तुलना में अधिक रंग बदल रही है." जबकि अन्य ने लिखा, "मैं हैरत में हूं. आपकी त्वचा एक में भूरी है और दूसरी में पीली?"
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2018 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

