देश

जम्मू-कश्मीर: पुलिस अधिकारी अब्दुल हामिद की लाश होटल के कमरे से बरामद, दिल का दौरा पड़ने की आशंका

जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir) पुलिस का एक अधिकारी बुधवार को बडगाम जिले (Budgam Jila) में अपने होटल के कमरे में मृत पाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.....

जम्मू-कश्मीर: पुलिस अधिकारी अब्दुल हामिद की लाश होटल के कमरे से बरामद, दिल का दौरा पड़ने की आशंका
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर (Jammu And Kashmir) पुलिस का एक अधिकारी बुधवार को बडगाम जिले (Budgam Jila) में अपने होटल के कमरे में मृत पाया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (Srinagar International Airport) की अपहरण-रोधीइकाई में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अब्दुल हामिद (Abdul Hamid) का शव हुमहामा क्षेत्र के होटल से बरामद किया गया.

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: ITBP के जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, 24 घायल

मृतक बारामूला जिले का रहने वाला था और प्रशासन की ओर से होटल में उसके रहने की व्यवस्था की गई थी. शुरुआती जांच के अनुसार, पुलिस ने कहा कि पुलिसकर्मी की मौत संभवत: दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2018 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).