बॉलीवुड

राजकुमार राव जन्मदिन पर फेन्स को देंगे बड़ा तोहफा, रिलीज होगी फिल्म 'मेड इन चाइना'

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और मौनी रॉय (Mouni Roy) अभिनीत 'मेड इन चाइना' (Made In China) 15 अगस्त को रिलीज होने के बजाय उनके जन्मदिन से एक दिन पहले 30 अगस्त, 2019 को रिलीज होगी......

राजकुमार राव जन्मदिन पर फेन्स को देंगे बड़ा तोहफा, रिलीज होगी फिल्म 'मेड इन चाइना'
अभिनेता राजकुमार राव (Photo Credit-Instagram)

मुंबई: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और मौनी रॉय (Mouni Roy) अभिनीत 'मेड इन चाइना' (Made In China) 15 अगस्त को रिलीज होने के बजाय उनके जन्मदिन से एक दिन पहले 30 अगस्त, 2019 को रिलीज होगी. 'स्त्री' (Stree) के अभिनेता का जन्मदिन 31 अगस्त को होता है. बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, "इसकी वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि राजकुमार की इस साल की हिट फिल्म 'स्त्री' भी इसी (31 अगस्त, 2018) के आसपास रिलीज हुई थी."

'मेड इन चाइना' मिखिल मुसले (Mikhil Musale) द्वारा निर्देशित है और यह मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films) के बैनर तले दिनेश विजान (Dinesh Vijan) द्वारा निर्मित है. फिल्म में राजकुमार एक संघर्षरत गुजराती व्यवसायी (Gujarati Businessman) के रूप में दिखेंगे और मौनी उनकी पत्नी के किरदार में दिखेंगी.

यह भी पढ़ें: ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के नए पोस्टर में देखिए ‘साल के सबसे अप्रत्याशित रोमांस’ की झलक!

गुजराती निर्देशक मिखिल मुसले की यह पहली बॉलीवुड (Bollywood) फिल्म है. वर्ष 2016 की उनकी गुजराती थ्रिलर-फिल्म 'रॉन्ग साइड राजू' (Wrong Side Raju) को सर्वश्रेष्ठ गुजराती फीचर फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2018 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).