रणवीर सिंह ने दिया बयान, कहा- दीपिका को मुझ पर गर्व है
आगामी फिल्म 'सिम्बा' (Simmba) की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का कहना है कि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को उन पर गर्व है.....
मुंबई: आगामी फिल्म 'सिम्बा' (Simmba) की रिलीज के लिए तैयार अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का कहना है कि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को उन पर गर्व है. रणवीर ने बुधवार को मुंबई (Mumbai) में 'सिम्बा' के प्रचार के दौरान यह बात कही. उनके साथ उनके सह-कलाकार सारा अली खान (Sara Ali Khan), सोनू सूद (Sonu Sood) और निर्देशन रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) भी थे. फिल्म में रणवीर फिल्म एसीपी संग्राम भालेराव (सिम्बा) नामक एक भ्रष्ट पुलिसकर्मी की भूमिका में दिखेंगे, जो बाद में बलात्कार के खिलाफ लड़ता है.
जब रणवीर से पूछा गया कि 'सिम्बा' देखने के बाद दीपिका ने उन्हें किस तरह की प्रतिक्रिया दी, तो उन्होंने कहा, "उन्हें रोहित (शेट्टी) सर के साथ-साथ मुझ पर भी गर्व है और मेरे साथ रोहित (शेट्टी) सर पर भी हैं. उन्होंने रोहित सर की बहुत प्रशंसा की. इसलिए, मुझे लगा कि उसे मेरी भी प्रशंसा करनी चाहिए."
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह- सारा अली खान ने Wrap की फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग, भावुक हुए रोहित शेट्टी
'सिम्बा' 28 दिसंबर को रिलीज होगी. रणवीर की आगामी फिल्म जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की 'गली बॉय' (Gully Boy) और करण जौहर (Karan Johar) की ऐतिहासिक फिल्म 'तख्त' (Takht) है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2018 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

