लोकसभा चुनाव 2019: बिहार के मधेपुरा लोकसभा सीट से महागठबंधन की बढ़ी दिक्कत, लालू यादव के गढ़ में इस बार खिल सकता है कमल
पप्पू यादव ने नामांकन के बाद मधेपुरा में रास बिहारी मंडल हाई स्कूल प्रागंण में आशीर्वाद सभा के दौरान कहा, "मधेपुरा-सहरसा की जनता उनके साथ चलेगी, जो इस धरती का है और यहां सुख-दुख में साथ खड़ा होता है. उनके साथ नहीं जो पांच साल में एक बार वोट लेने आते हैं."